ईद-ए-मिलाद पर पीएम और राष्ट्रपति ने दी बधाई

ईद-ए-मिलाद

नई दिल्ली । आज पूरा देश ईद-ए-मिलाद का जश्न मना रहा है। मुसलमानों के इस पवित्र दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बधाई दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम और राष्ट्रपति

आपको बता दें कि कई जगहों पर इस दिन इस्लाम समुदाय अपने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन तो कहीं इसे शोक दिवस के रुप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन ही पैगंबर की मृत्यु भी हुई थी। जहां शिया समुदाय इस दिन पैगंबर के जन्मदिन के रुप में जश्न मनाती है वहीं सुन्नी समुदाय इस दिन को पैगंबर की मृत्यु के लिए शोक का दिन मनाते हैं। मान्यता है कि मुसलमानों के पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म इस्लाम कैलेंडर के अनुसार रबि-उल-अव्वल माह के 12वें दिन 570 ई. को मक्का में हुई था।

वे पैगंबर के द्वारा दी गई सीख को याद कर इसे मनाते हैं। उनके पवित्र ग्रंथ कुरान के मुताबिक ईद-ए-मिलाद को मौलिद मावलिद के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ होता है पैगंबर का जन्मदिन। उनका मानना है कि इस दिन पैगंबर की सीख को याद की जाए तो जन्नत के द्वार खुल जाते हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts