हिमालय में प्राकृतिक गैस खोजेगी ओएनजीसी

नई दिल्ली। ओएनजीसी हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक गैस और तेल का पता लगाएगी। इसके लिए बाकायदा सर्वेक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह सर्वेक्षण उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी किया जा रहा है। सर्वेक्षण टीम में शामिल मैकेनिकल इंजीनियर पूर्ण सिंह ने बताया कि ओएनजीसी सर्वे कार्य में अल्फाजियो इंडिया लिमिटेड का भी सहयोग ले रही है। यह कंपनी प्राकृतिक गैस और तेल की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की तलाश करती है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण सितंबर, 2016 में कुमाऊं के बागेश्वर से शुरू किया गया…

Read More

सस्ती हुई कैंसर की दवा, एनपीपीए ने उठाया कदम

नई दिल्ली। देश में कैंसर समेत कई बीमारियों के इलाज में काम आने वाली 51 आवश्यक दवाओं के दाम घट गए हैं। राष्ट्रीय दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने इनकी कीमतें कम करने का फैसला लिया है। इनमें कैंसर, दर्दनिवारक, दिल और त्वचा की बीमारियों से संबंधित दवाएं हैं। इनकी कीमतों में छह से 53 फीसद तक की कटौती की गई है। नियामक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नई अधिसूचना से कुछ दवाओं की कीमत आधी हो जाएगी। एनपीपीए (नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी) ने 13 दवाओं के लिए अधिकतम कीमत तय…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी में 80 रुपये तक पहुंचा टमाटर

नई दिल्ली। प्याज के बाद अब टमाटर के भाव तेजी से बढ़े हैं। राष्ट्रीय राजधानी में तो इसकी खुदरा कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी इसकी कीमत 45-50 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही है। पूर्वोत्तर में टमाटर के दाम और भी ऊंचे स्तर पर जा पहुंचे हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में इसके भाव 100 रुपये किलो हो गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से मिले व्यापारिक आंकड़ों से टमाटर की महंगाई सामने आई है। दिल्ली के खुदरा बाजार…

Read More

लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ कट्टरपंथियों का इस्तेमाल कर रही पाक फौज: एमक्यूएम

वॉशिंगटन। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि पाक फौज लोकतांत्रिक शासन को खत्म करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना देश में जनतंत्र के खिलाफ धार्मिक कट्टरपंथ का इस्तेमाल कर रही है। लदंन में रहने वाले हुसैन ने अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना को सियासत में दखल नहीं देने के लिए स्पष्ट संदेश देने की मांग की है। हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया में शांति बहाल करने का…

Read More

भारतीय मूल के योगा टीचर हुए फेसबुक पर ठगी का शिकार

लंदन। भारतीय मूल के योगा टीचर ने फेसबुक पर ठगी का शिकार होकर 12 हजार पाउंड गंवा दिए। ठगों ने फेसबुक खाते से उसका डाटा चोरी कर ऑनलाइन वेबसाइट में धन लगाकर ठगी की। 45 साल के जसबीर मान ने अपने डेबिट कार्ड का ब्योरा फेसबुक अकाउंट पर स्टोर कर रखा था। अचानक जब मान ने देखा कि उसके खाते से 21 से लेकर 215 पाउंड के 110 लेनदेन हुए हैं तो उसके होश उड़ गए। ये सारे लेनदेन एक ऑनलाइन गेम साइट पर हुए थे। वर्कशायर में योगा का…

Read More

नेपाल चुनाव :दस साल बाद हो रहा है ऐतिहासिक मतदान

चौतारा। दशकों की अशांति और लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेपाल के लाखों मतदाता आज राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यपालिका में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। नेपाल में नए संविधान के आने के बाद से पहला आम चुनाव है। आशा की जा रही है कि इस ऐतिहासिक चुनाव के बाद देश लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में आगे बढ़ेगा और स्थिर सरकार के साथ विकास पथ पर अग्रसर होगा। नेपाल में प्रदेश सभा यानी राज्य और प्रतिनिधि सभा यानी संसद-दोनों…

Read More

‘भगवद् गीता’ आंतरिक द्वंद्वों का समाधान देती है: राष्ट्रपति

कोविंद ने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2011 में 1,000 लड़कों के मुकाबले 830 लड़कियों का अनुपात था और अब सरकार तथा लोगों के सहयोग एवं प्रयासों से लड़कियों की संख्या 937 पर पहुंच गई है। कुरूक्षेत्र। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि ‘भगवद् गीता’ किसी व्यक्ति के सामने पेश आने वाले ‘द्वंद्व’ का समाधान देती है और उन्होंने लोगों से इस डिजिटल युग में बुराइयों से मुक्त रहने के लिए उसके संदेश का पालन करने को कहा। उन्होंने यहां ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का उद्घाटन करते हुए कहा, क्या…

Read More

कुमार विश्वास ने दिया राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले अपने मन का संदेश

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना के पांच साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में सबकी निगाहें असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास पर टिकी हैं। दिल्ली स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले विश्वास ने अपने ‘मन की बात’ ट्वीट के माध्यम से कह कर पार्टी नेतृत्व को इस बात का अहसास करा दिया है कि वह इस सार्वजनिक मंच से अपने मन की पीड़ा देश भर से जुट रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं तक जरूर पहुंचायेंगे। गौरतलब है कि…

Read More

लोगों के विरोध के बाद रोहतांग दर्रा एक दिन के लिए बहाल

मनाली। लाहौल स्पीति प्रशासन ने आज लोगों के विरोध और दिक्कतों को देखते हुए एक दिन के लिए रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। एसडीएम केलांग कुलवीर राणा ने बताया कि दर्रे के हालात को देखते हुए प्रशासन ने रोहतांग बंद करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए एक दिन के लिए दर्रा वाहनों के लिए खोल दिया है। उन्होंने दर्रे के आर पार जाने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे आज दर्रा पार कर…

Read More

भारत लौटीं मिस वल्र्ड मानुषी

मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम नई दिल्ली। आखिरकार मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर भारत वापस लौट आईं। जी हां, चीन के सान्या शहर एरेनम में 107 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम करने वाली हरियाणा की ये बेटी बीती रात करीब 1 बजे इंडिया आईं। मानुषी के पहुंचने के घंटों पहले से ही उनके फैन्स एयरपोर्ट पर पोस्टर बैनर के साथ उनके वेलकम के लिए खड़े थे। इस दौरान उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा अखरी वो थी सुरक्षा की कमी। मानुषी को देखने…

Read More