हाफिज सईद के रिहा होने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

राहुल गांधी ने पीएम मोदी
नई दिल्ली । गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हमले जारी हैं। अब मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सह संस्थापक हाफिज सईद की रिहाई को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।  राहुल गांधी ट्वीट कर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा, ‘नरेंद्रभाई बात नहीं बनी। आतंक का मास्टमांइड आजाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना को लश्कर-ए-तैयबा फंडिंग में क्लीनचिट दे दी है। आपका गले लगाना काम नहीं आया। अब और ज्यादा गले लगाने की तुरंत जररूत है। गौरतलब है कि 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी हाफिज सईद की रिहाई के बाद भारत को अमेरिका से मदद की उम्मीद थी। लेकिन अमेरिका ने पाकिस्तान सेना को टेरर फंडिंग से क्लीनचिट देते हुए भारत को करारा झटका लगा है।

ये है मामला

एएनआई के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस ने एक बिल पारित किया है, जिसमें पाकिस्तान को अमेरिकी सुरक्षा बलों और अफगानिस्तान सेना के साथ हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ काम करना होगा। इस बिल से लश्कर-ए-तैयबा को हटा दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान जेल से आतंकी हाफिज सईद की रिहाई हुई। हालांकि हाफिज की रिहाई के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी की इस घटना की बरसी से ऐन पहले रिहाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाफिज ने रिहा होते ही भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला और युवाओं को अपने संगठन में मिलाने के लिए न्योता दिया। उन्होंने एक सभा के दौरान कहा कि उनके साथ आने वाले युवाओं को पूरा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts