मुंबई। अगले पांच सालों में यानी वर्ष 2022 तक देश में करोड़पतियों की कुल संख्या में करीब 50 फीसदी का इजाफा होगा। स्विस ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि देश की 92 प्रतिशत वयस्क आबादी के पास 6.5 लाख रुपये से कम की संपत्ति है और कुल वयस्क आबादी के 0.5 प्रतिशत के पास 65 लाख रुपये से अधिक संपत्ति है। साल 2022 तक मौजूदा संपत्ति जो 5,000 अरब डॉलर के करीब है, इसमें 2,100 अरब डॉलर का इजाफा होगा। यह वर्तमान आंकड़े का 42 प्रतिशत से भी ज्यादा है। वर्ष 2000 से 2017 के बीच कुल संपत्ति चार गुना बढ़कर 5,000 अरब डॉलर पहुंच गई है। भारत की जनसंख्या अमेरिका की चार गुनी है, इसके बावजूद भारत की कुल संपत्ति अमेरिका के 90 साल के पहले के स्तर के बराबर है। पांच सालों में करोड़पतियों की संख्या 3 लाख 70 हजार हो जाएगी, जो वर्तमान में 2 लाख 45 हजार है।
पांच साल बाद देश में दोगुनी हो जाएगी करोड़पतियों की संख्या
