मोदी सरकार दुनिया की तीसरी सबसे अधिक भरोसेमंद सरकार: वल्र्ड इकोनोमिक फोरम

इस रैंकिंग के अनुसार सर्वे में स्विट्जरलैंड व इंडोंनेशिया की सरकार पर 82-82 फीसदी जनता ने भरोसा जताया है। इसके बाद भारत में मोदी सरकार पर देश की 73 फीसदी जनता ने भरोसा जताया गया है।
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के दौरान नोटबंदी और जीएसटी को लेकर विपक्ष के आरोपों को सामना कर रही मोदी सरकार के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।
वल्र्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे के मुताबिक भारत की मोदी सरकार अपनी जनता का भरोसा जीतने में साढ़े तीन साल बाद भी कामयाब है। तीन-चौथाई आबादी को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और जनता उनके द्वारा लिए गए हर फैसले में उनके साथ खड़ी है।
इस सर्वे में स्विट्जरलैंड की सरकार पहले और दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया की सरकार है। इस रैंकिंग के अनुसार सर्वे में स्विट्जरलैंड व इंडोंनेशिया की सरकार पर 82-82 फीसदी जनता ने भरोसा जताया है। इसके बाद भारत में मोदी सरकार पर देश की 73 फीसदी जनता ने भरोसा जताया गया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव
गौरतलब है कि गत 17 नवंबर को अमेरिका की क्रेडिट एजेंसी मूडीज ने भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा। मूडीज इंवेस्टर सर्विस द्वारा भारत की रेटिंग को बाए-3 से बढ़ाकर बाए-2 कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि कापी समय से रेटिंग एजेंसियां भारत को निवेश की सबसे निचली श्रेणी बाए-3 में रखती आई हैं लेकिन इस बार मूडीज की रेटिंग में बढ़ौत्तरी पर केंद्र सरकार ने खुशी जाहिर की है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts