उप्र में हवाओं ने ठंड बढ़ाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन तापमान में मामूली गिरावट होगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी लेकिन साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी। हवाओं में नमी की वजह से पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतमत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 19.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts