भाजपा ने इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता को बनाया महापौर पद का प्रत्याशी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को इलाहाबाद नगर निगम से महापौर पद के लिए अभिलाषा गुप्ता को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इलाहाबाद सीट पर महापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद भाजपा अब तक कुल 14 महापौर पद के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

बता दें कि अभिलाषा गुप्ता वर्तमान में इलाहाबाद नगर निगम की महापौर हैं। अभिलाषा प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी की पत्नी हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अभिलाषा गुप्ता को इलाहाबाद नगर निगम से महापौर पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

पार्टी ने इससे पूर्व लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद से आशा शर्मा, सहारनपुर से संजीव वालिया, गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, कानपुर से प्रमिला पाण्डेय, मेरठ से कान्ता कर्दम एवं आगरा से नवीन जैन को महापौर का उम्मीदवार बनाया है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “भाजपा ने इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता को बनाया महापौर पद का प्रत्याशी”

  1. hello

    ‘ Click here https://sogou-shurofa1.com You’ve woven your ideas together seamlessly.

Leave a Comment