गोरखपुर। सात, आठ और नौ नवंबर को गोरखपुर से दिल्ली के बीच स्पाइस जेट की उड़ान रद रहेगी। दिल्ली में रन – वे बंद होने के कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है। पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को फोन कर इसकी जानकारी दी जा रही है।गोरखपुर से दिल्ली के बीच रोजाना स्पाइस जेट व एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरती है। सात से नौ नवंबर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट के रन-वे पर निर्माण कार्य चलेगा। इसके चलते स्पाइस जेट ने गोरखपुर से दिल्ली आने – जाने वाली फ्लाइट रद कर दी है। शनिवार को इस संबंध में अधिकृत जानकारी आने के बाद टिकट बुक करा चुके यात्रियों को कंपनी की तरफ से फोन कर इसकी जानकारी दी जा रही है। एयर इंडिया की उड़ान पूर्व की तरह जारी रहेगी।
60 दिन तक ठप रहेगी सेवा
फ्लाइट से दिल्ली आने – जाने वालों को 60 दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ठंड में कोहरे के कारण विजुअल्टी कम होने से एक दिसंबर से 31 जनवरी तक स्पाइस जेट व एयर इंडिया की गोरखपुर से दिल्ली के बीच सभी उड़ान रद रहेगी। समय से पहले अगर कोहरा पड़ा तो इस महीने के आखिरी सप्ताह से ही उड़ान रद होने की भी संभावना है। आने – जाने के लिए ट्रेन, बस के अलावा निजी साधन ही विकल्प होगा।

‘ Click here https://sogou-shurofa4.com Your insights spark curiosity and interest.