1 दिसंबर से वॉइस कॉल्स बंद कर देगा रिलायंस कम्यूनिकेशंस

नई दिल्ली। घाटे में चल रही टेलिकॉम कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस 1 दिसंबर से अपनी वॉइस कॉल सर्विस बंद करने जा रही है। आरकॉम के ग्राहक इस साल के आखिर तक यानी 31 दिसंबर 2017 तक अपने नंबर्स दूसरे नेटवर्क्स में पोर्ट करवा सकते हैं। टेलिकॉम सेक्टर के लिए नियम बनानेवाली संस्था टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) ने इसकी जानकारी दी। ट्राइ ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स को जारी निर्देश में कहा कि 31 अक्टूबर को आरकॉम ने उसे बताया कि आरसीएल (रिलायंस कम्यूनिकेशन लि.) अपने ग्राहकों को सिर्फ 4 जी…

Read More

खाड़ी के अमीरों की घटी आय, मोदी को मुश्किल!

मुंबई। केरल के तटवर्ती इलाके बेपोर में पानी का लग्जरी जहाज धो बनानेवाले हाथ मलते रह गए जब कतर के खरीदारों ने 8 धो के ऑर्डर्स अचानक कैंसल कर दिए। अगर ये धो बिक जाते तो उन्हें हरेक धो के लिए 6 से 9 करोड़ रुपये मिलते। दरअसल, साल 2010 में कतर ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप के लिए सफल बोली लगाई। वहां की सरकार ने फैसला किया कि मेहमानों को लग्जरी नौकाओं पर ही रखा जाएगा। लेकिन, अब ये ऑर्डर्स कैंसल हो चुके हैं। खाड़ी देशों की घटी आमदनी…

Read More

पहली बार कैंपस प्लेसमेंट के लिए भारतीय इंजिनियरिंग कॉलेजों का रुख करेगा ऐपल

हैदराबाद। मशहूर टेक्नॉलजी कंपनी ऐपल अब भारत के कॉलेजों से इंजिनियरों की भर्ती करेगी। ऐसा पहली बार होगा जब ऐपल किसी भारतीय कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आएगा। ऐपल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी (ट्रिपल आईटी) हैदराबाद में आनेवाला है। कंपनी के आने की खबर से छात्र काफी उत्साहित हैं।कॉलेज के प्लेसमेंट हेड टी. वी. देवी प्रसाद ने कहा, कैंपस प्लेसमेंट में ऐपल के आने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हालांकि हमें अभी यह नहीं पता है कि कंपनी किस जॉब प्रोफाइल के लिए आ रही है, लेकिन…

Read More

अंजुम ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनिशप में कांस्य पदक जीता

नयी दिल्ली। अंजुम मुदगिल ने ब्रिसबेन में चल रही राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप की महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक से अपना दूसरा पदक हासिल किया। उन्होंने 616.7 के कुल अंक का स्कोर बनाया जिससे वह स्काटलैंड की सियोनेड मैकिनटोश (619.9) से पीछे रहीं। स्वर्ण पदक स्काटलैंड की ही जेनिफर मैकिनटोश ने जीता जिन्होंने 620.7 अंक का रिकार्ड स्कोर बनाया। अंजुम ने इससे पहले 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता था और अब भारत के राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में पदक 14 हो गये…

Read More

आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे श्रीसंत के ससुर

भोपाल। पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के ससुर हितेन्द्र सिंह शेखावत ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर उनके दामाद के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा श्रीसंत पर लगाये गये आजीवन प्रतिबंध को हटवाने के लिये वह शीर्ष अदालत जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2013 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया। पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के ससुर और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के संचालक शेखावत ने यहां मीडिया से कहा, मैं बीसीसीआई की दमनकारी नीति और लालफीताशाही के खिलाफ आप…

Read More

किरण बेदी ने इस्तीफे की अफवाहों को किया खारिज

नयी दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने केन्द्र शासित राज्य में नये मुख्य सचिव की तैनाती से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा देने की अफवाहों का जोरदार खंडन किया है। बेदी ने सोशल मीडिया और अन्य मीडिया रिपोर्टों में उनके इस्तीफे की आशंकाओं को गलत बताते हुये कहा कि वह पुडुचेरी में व्यवस्थागत सुधारों के अपने अभियान में शिद्दत से जुटी हैं। बेदी ने  भाषा को बताया कि वह आज आईआईटी दिल्ली में उन्हें सम्मानित करने के लिये आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी है। उन्होंने पुडुचेरी में…

Read More

किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए ‘चिट’ का सहारा ले रहे हैं राहुल : शाह

गांधीधाम। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किसानों की पीड़ा के बारे में बात करने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और दावा किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष कुछ गैर सरकारी संगठनों की ओर से दिए गए ‘चिट’ पर निर्भर हैं। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह विकास के मुद्दे पर चर्चा करे और विधानसभा चुनाव भी इसी मुद्दे पर लड़े। शाह ने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में…

Read More

गौ-हत्या करने वालों को होगी जेल : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार अब गाय की हत्या करने वालों को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गौ रक्षा पर आयोजित विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन में साफ कहा कि गाय की हत्या करने वालों को अब जेल जाना ही होगा। कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।  लखनऊ के निराला नगर में विश्व हिंदू परिषद के सम्मलेन में आज गौ हत्या पर बेहद गरम बहस हुई। इसमें हजार के करीब प्रतिनिधि पहुंचे हैं। विश्व हिंदू परिषद परिषद के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।…

Read More