तमिलनाडु में 8वें दिन भी बारिश: 8 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज आज भी बंद

चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई समेत तटीय जिलों में शनिवार को लगातार 8वें दिन भी बारिश जारी है। चेन्नई में पिछले 24 घंटे में 18.3 सेमी बारिश हुई। यह 1 दिसंबर 2015 की बाढ़ के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा है। कांचीपुरम में सबसे ज्यादा 62.7 सेमी बरसात हुई। कई तटीय जिलों में बाढ़ के हालात हैं। राज्य में शुक्रवार को 19.3 सेमी बारिश दर्ज की गई। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, एग्जाम भी टाल दिए गए। सरकार ने चेन्नई में 12 हजार आईटी और अन्य कंपनियों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, बारिश से 600 करोड़ रु. के प्रोजेक्ट रुक गए हैं। सरकार ने हर जिले में रेस्क्यू की निगरानी के लिए 1 मंत्री और 3 अफसरों की टीम बनाई है। चेन्नई की जिम्मेदारी दो मंत्रियों को दी गई है। जिले को 15 जोन में बांटा है। वहीं, मौसम विभाग ने 6 नवंबर तक भारी बारिश की वॉर्निंग दी है। चेन्नई में सेंट थॉमस माउंट और कोदम्बकम के बीच गुरुवार रात 9:30 से शुक्रवार तड़के 3:20 बजे तक ट्रेनें बंद रहीं।
चेन्नई में 2 साल में सबसे ज्यादा बारिश
चेन्नई में गुरुवार और शुक्रवार के बीच 24 घंटे में 18.3 सेमी बारिश हुई। 9 नवंबर 2015 को 48.3 सेमी बारिश हुई थी। चेन्नई में नवंबर महीने की 70त्न बारिश 3 दिन में हुई है। 2015 में नवंबर महीने में 104.9 सेमी बारिश हुई थी। चेन्नई में 1 दिसंबर को 12 घंटे में 27.2 सेमी बारिश हुई थी। 1901 में 10 दिसंबर को 12 घंटे में 26.1 सेमी बारिश हुई थी। राज्य के 10 तटीय जिलों में करीब 1 हजार घर बाढ़ में डूब गए हैं। तटीय जिलों के करीब 70त्न घरों में बिजली नहीं है। राज्य के तटीय इलाकों में 5 दिन से 80त्न कामकाज पर असर पड़ा है। तटीय जिलों में 50त्न लोगों के पास साफ पीने का पानी नहीं है। साउथ चेन्नई के आधे घरों में पानी है। आपदा विभाग ने लोगों को घर पर रहने को कहा है। तटीय जिलों में 115 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। एनडीआरएफ टीमें तटीय इलाकों में भेजी गई हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts