कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीडऩ नहीं किया जा सकता बर्दाश्त : इवांका ट्रंप

टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप अपने जापान दौरे पर हैं। उन्होंने आज टोक्यो में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीडऩ को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अमेरिका में हॉलीवुड समेत कई इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाओं के बीच इवांका ने यहां वलर््ड एसेंबली फॉर वीमेन को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि कार्यस्थलों को ऐसा बनाने की जरूरत है, जहां महिलाओं के मूल्यों का सम्मान हो और वे काम व परिवार के बीच अच्छे से संतुलन बना सकें। गौरतलब है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के आमंत्रण पर इवांका यहां आई हुई हैं और अपने पिता ट्रंप के रविवार को जापान पहुंचने से एक दिन पहले उनकी यहां से जाने की तैयारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जापान से अपने पहले आधिकारिक एशिया दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। वह शिंजो एबी से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उनके साथ गोल्फ का लुत्फ भी उठाएंगे। वहीं जापान के सम्राट अकिहितो और उत्तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए लोगों के रिश्तेदारों से भी मुलाकात करेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts