देवोत्थानी एकादशी: गन्ने के मंडप में लिया गया बेटी बचाओ का संकल्प

लखनऊ ।  चार महीने क्षीर सागर में सोने के बाद भगवान विष्णु 31 अक्टूबर को जागे। देवोत्थानी महापर्व पर मंगलवार को डालीगंज स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर खासतौर से गन्ने का भव्य मंडप तैयार किया गया। इस आकर्षक मंडप में तुलसी विवाह के पावन अवसर पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि ने तुलसी के बीज बांटकर लोगों को बेटी बचाओ का संकल्प करवाया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही समाज में बेटियों की संख्या घटती रही तो वह दिन दूर नहीं जब विवाह के लिए लड़कियां ही नहीं मिलेंगी। ऐसे में समाज का पतन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देवोत्थानी एकादशी और तुलसी विवाह लोगों को संदेश देते हैं कि हर व्यक्ति अपने में सोये हुए देवत्व को जगाए और विवाह व्यवस्था को कायम रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।
 
गन्नों से सजा मंडप
देवोत्थानी पर ही किसान गन्ने की फसल कांटते हैं। चूंकि गन्ना एकादशी पर काटा जाता है इसलिए उसे सबसे पहले भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि एकादशी के बाद ही गन्ना खाना चाहिए। गन्ने से सूप और बर्तन बजाकर भगवान विष्णु को जगाने की भी परंपरा है। इसलिए गन्ने का इस पर्व पर खास महत्व है। इसे देखते हुए देवोत्थानी एकादशी पर खासतौर से सैकड़ों गन्नों से आकर्षक मंडप तैयार करवाया गया। उस भव्य मंडप में प्रथम देव गणेश की अराधना के बाद भगवान विष्णु की पूजा की गई। आदि गंगा मां गोमती के जल से अभिषेक करने के बाद देश और देशवासियों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। पूजन के बाद गन्ने से तैयार आकर्षक मंडप भक्तों के बीच सेल्फी प्वाइंट भी बना।
 
तुलसी बीज बांटकर कराया संकल्प
देवोत्थानी एकादशी पर तुलसी विवाह का अनुष्ठान भी सम्पन्न कराया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो इस अनुष्ठान को करता है उसे न केवल कन्यादान का पुण्य मिलता है बल्कि उसकी सारी विध्न बाधाएं दूर होती हैं। उसके सारे कष्ट दूर होते हैँ और जीवन सुखमयी होता है। शास्त्रों के अनुसार राक्षस जालंधर के वध के लिए भगवान विष्णु ने पतिव्रता वृंदा से छल किया था। यह बात जब वृंदा को मालूम पड़ी तो उसने भगवान विष्णु को पत्थर बनने का श्राप दे दिया। इस पर भगवान विष्णु ने वृंदा के सम्मान में घोषणा की कि उनका एक स्वरूप शालिग्राम के रूप में में रहेगा। तुलसी के रूप में वृंदा हमेशा पूज्यनीय रहेंगी। जो मनुष्य तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाएगा उसका कल्याण होगा। इस परंपरा को और भी वृहद स्तर पर ले जाते हुए महंत देव्यागिरि ने तुलसी के सैकड़ों बीज कन्याओं के हाथों बंटवाकर संकल्प करवाया कि लोग न केवल कन्याओं को बचाएंगे बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी कार्य भी करें। भक्तों ने भी बड़ी संख्या में इस अनुष्ठान में शामिल होकर संकल्प लिया कि वह तुलसी के बीजों को घरों में बोएंगे। बीजों से तुलसी के पौधे निकल आने पर पौधे में रोज पानी डालते हुए वह बेटी बचाओ के संकल्प को याद करेंगे। इस आयोजन में प्राथमिक विद्यालय बरौलिया प्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य शमशाद अहमद, शिक्षिका लक्ष्मी रस्तोगी, उमा तिवारी, उपमा पांडेय,जगदीश, संजय सोनकर, अमित, गायत्री, विधि, श्यामू जादौन, ममता, पूनम, पूजा, तुलसी, रेखा, रेनु, खुशबू, पूजा पाल, ऋतु समेत स्कूल के बच्चे शामिल हुए।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

7 Thoughts to “देवोत्थानी एकादशी: गन्ने के मंडप में लिया गया बेटी बचाओ का संकल्प”

  1. Diese relativ neue Online-Sportwettenseite hat
    alle Chancen, in die Top 10 zu kommen. Sie dürfen sich all die
    profitablen Aktionen, die in diesem Casino laufen, einfach nicht entgehen lassen. Nein, aber
    es bietet effektivere Optionen, um das Supportteam zu kontaktieren.
    Bevor Spieler ihre durch Einzahlungsboni erhaltenen Gewinne abheben können, müssen sie diese mindestens 40-mal einsetzen. Neben dem
    20Bet Casino Bonus stellt die Plattform auch einen Einzahlungsbonus für
    den Bereich der Sportwetten zur Verfügung. Hier warten ein 50% Bonus mit
    einem Gesamtbetrag von bis zu 100% und 50 Freispiele für Great Rhino Megaways.
    Mit ihr können Sie jederzeit und überall auf Sportwetten und Casinospiele setzen. Geben Sie einfach Ihren Namen, Ihre E-Mail-Adresse und den Grund für Ihre Anfrage an, und Sie erhalten innerhalb von 24 Stunden eine Antwort von uns.
    Wenn Sie bei 20Bet spielen, können Sie darauf vertrauen, dass Ihre Sicherheit an erster
    Stelle steht.
    Der 220€ Casino Willkommensbonus sowie der 100€ Wettbonus fallen dabei im Vergleich zu anderen Casinos recht
    gering aus. Funktional oder bei der Spielauswahl gibt es dabei auch keine Einschränkungen. Da es sich bei 20Bet auch um einen bekannten Wettanbieter handelt,
    fallen die Wettquoten entsprechend überdurchschnittlich gut
    aus. Hier stehen dir neben Blackjack, Poker, Baccarat und
    Roulette auch einige Pokerspiele zur Auswahl bereit. Sollte dir ein Spiel gefallen, kannst du dieses mit einem Klick einfach deiner Favoritenliste hinzufügen.
    Für Sportwetten muss der Betrag einmal umgesetzt werden.

    References:
    https://online-spielhallen.de/kings-casino-rozvadov-spiele-events-e1m/

  2. Many players still don’t believe in online casino Australia with no deposit
    bonus is worth it due to strict wagering requirements.

    You can find several online casinos with no deposit bonus via a quick search, but unlike others, we focus on the
    important aspects of a casino bonus. We at Casinority
    prioritize the safety of our Aussie players so that we collect only legal Australian online casinos.
    These are the pros and cons of playing games in online casinos
    in Australia. All the fun in gambling at casinos
    online comes from playing the games for money rewards.
    With that said, enjoy the incredible list of the top 10 online casinos for Australian players created just for you by Casinority experts.

    Find banking methods that will give you an easy time, and always
    check for bonuses before you register or make deposits.
    Use this as a guide to pinpoint the fastest payout online casino Australia
    and check out our reviews before registering and making deposits.
    All gambling platforms, including your favourite fast withdrawal casino, have restrictions on how punters can deposit and withdraw
    money on their sites. The online casinos listed on this page
    are not licensed or regulated in Australia.

  3. Gentle nudges help you stay on top of everything.

    Start a Chat, jump into a video call with Meet, or collaborate in a Doc, all right
    from Gmail. Gmail blocks 99.9% of spam, malware, and dangerous links from ever reaching your inbox.
    Gmail uses industry-leading encryption for all messages you
    receive and send. Gemini in Gmail can compose
    well-written drafts or replies for you to edit, personalize and quickly
    hit send.
    Use Gemini with your Google AI Pro or Ultra plan for personal use or
    as part of your Google Workspace plan for work. Save time managing your inbox at home or on the go with Gemini.
    Once you’re signed in, open your inbox to check your mail.

    You may opt out at any time. Join our newsletter to receive the latest news, trends,
    and features straight to your inbox!
    Can u detail what voltage range it support from
    standard 5V and difference between q and PD for type A which seem to be non standard

    References:
    https://blackcoin.co/bars-the-classic-slot-machine-theme/

  4. online casinos that accept paypal

    References:
    centerdb.makorang.com

Leave a Comment