काठमांडू। मध्य नेपाल के धाडिंग जिले में यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। हादसे में भारतीय महिला सहित 31 लोगों की मौत हुई है। भारतीय महिला की पहचान ममता ठाकुर के रूप में हुई है। धाडिंग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ध्रुबा राज राउत ने बताया कि बस राजबिराज से काठमांडू जा रही थी। सुबह 5.00 बजे घाटबेसी मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस त्रिशूली नदी में गिर गई। 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राउत ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है। अब तक 28 शवों को निकाला जा चुका है।बाकी लापता यात्रियों को ढूंढऩे के प्रयास जारी हैं। हादसे के शिकार अधिकतर लोग सपतरी जिले के रहने वाले थे। घायल यात्रियों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को काठमांडू रेफ र किया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, खराब दृश्यता होने के कारण ड्राइवर ने हाईवे पर मोडऩे के दौरान बस पर से नियंत्रण खो दिया। इसी कारण हादसा हुआ। पुलिस की मानें तो बस में 52 लोग सवार थे।
Related posts
-
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,... -
आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस में युवाओं का भविष्य सुरक्षित: प्रो. शाह
डॉ. राणा अवधूत कुमार, Editor-ICN लखनऊ: विदेश में एआई के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं,...