राजधानी की सेहत बिगाड़ रहा एनसीआर का धुआं

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्मॉग की परत भी कुछ गहरी दिखने लगी है। डिपार्टमेंट इसकी वजह एनसीआर के धुंए और तापमान में हो रहे बदलाव को मान रहे हैं। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार जो नियम बन रहे हैं, वास्तविकता में उन पर अमल नहीं हो रहा है। इसी वजह से दिल्ली में प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है। दिल्ली की हवा खराब होने के कई कारण हैं।
एनसीआर के जेनसेट
जीआरएपी लागू होने के बावजूद दिल्ली में खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। फिर यह भी है कि जेनसेट पर रोक सिर्फ दिल्ली में है। ऐसे में एनसीआर में बढ़ रहा जेनसेट का प्रयोग भी दिल्ली की हवा को खराब कर रहा है। जीआरएपी के तहत एनसीआर में जेनसेट पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। छठ घाटों के अलावा अन्य कामों के लिए बड़ी संख्या में जेनसेट का प्रयोग किया जा रहा है।
हॉर्टिकल्चर वेस्ट और कूड़े में आग
दूसरी तरफ कई रेजिडेंशल क्षेत्रों में मॉनसून के दौरान बढ़ी हुई घासों को काटने का काम चल रहा है। लेकिन इस हॉर्टिकल्चर वेस्ट को फुटपाथ पर ही इक्_ा कर दिया जा रहा है। ऐसे में हॉर्टिकल्चर वेस्ट में आग लगाने का सिलसिला भी बढ़ रहा है। द्वारका, रोहिणी, मयूर विहार, आईपी एक्सटेंशन, पीरा गढ़ी, आनंद विहार, आर के पुरम, पंजाबी बाग आदि में ऐसा काफी अधिक हो रहा है।
मौसम भी नहीं दे रहा साथ 
मौसम भी इस समय दिल्ली का साथ नहीं दे रहा है। हवा की गति काफी कम हो गई है। हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर के बीच बनी हुई है। वहीं हवा अपने साथ प्रदूषण लेकर पहुंच रही है। तापमान में गिरावट भी आ रही है। जिसकी वजह से प्रदूषण के कण ऊपर फैल नहीं पा रहे हैं और जमीनी सतह पर ही जमा हैं।
सफर से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में अधिकांश जगहों पर पीएम 2.5 का स्तर 300 से अधिक चल रहा है। यह स्थिति घातक है। इसके अलावा छठ की वजह से लग रहा जाम, वाहनों से निकलने वाला धुंआ, धूल को कंट्रोल किए जाने के अपर्याप्त इंतजाम आदि भी इसके मुख्य कारणों में से एक हैं। सफर के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर डॉ. गुफरान बेग के मुताबिक, इस समय दिल्ली को प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। वरना तापमान कम होने के साथ दिल्ली में प्रदूषण में निश्चित तौर पर अधिक इजाफा होगा।
सीपीसीबी के डॉ. डी. साहा बताते हैं कि इस समय दिल्ली में आ रही हवाओं में नमी बहुत अधिक है। इसकी वजह से तापमान भी कम हो रहा है। यही वजह है कि दिल्ली में फॉग देखने को मिल रही है। सुबह के समय फॉग का असर अभी सुबह के समय जारी रहेगा। इस समय ग्राउंड ऐक्टिविटी पर नजर है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “राजधानी की सेहत बिगाड़ रहा एनसीआर का धुआं”

  1. hello

    ‘ Click here https://aisizhushou2.com Your writing resonates with authenticity.

Leave a Comment