बाहुबली से दुनियाभर में मशहूर हुए प्रभास आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं.
प्रभास के फैन्स के लिए उनका जन्मदिन किसी उत्सव से कम नहीं है और इसलिए प्रभास ने अपने फैन्स को सरप्राइज देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. इसके फर्स्ट लुक के रिलीज की जानकारी रमेश बाला ने कुछ वक्त पहले ही ट्वीट करके दी थी और फाइनली इसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है.
फिल्म के इस लुक में प्रभास बिलकुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के फर्स्ट लुक को प्रभास ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. साहो के फर्स्ट लुक को रिलीज किए हुए अभी कुछ ही मिनट हुए हैं लेकिन अब तक इसे कई लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं. बता दें, फिल्म के टीजर को कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया था. इसमें एक मॉर्डन और हाइटेक शहर दिखाया दया है. इस फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में बनाए गए एक बड़े से सेट पर की जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग के लिए 100 से ज्यादा घोड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है और फिलहाल फिल्म में काम कर रहे सब लोग घोड़ा चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं.

‘ Click here https://tglegrarm-coo.com The structure of your argument is logically compelling.