राष्ट्रपति कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। राष्ट्रपति गनी ने कई मुद्दों पर दोनों से चर्चा की। अफगानिस्तान में सुरक्षा एवं स्थायित्व को बढ़ावा देने और आतंकवाद की समस्या के खात्मे के प्रयासों को लेकर आज दोपहर 12.30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने 16 अक्तूबर को अपने काबुल दौरे में गनी को मोदी की ओर से आमंत्रित किया था। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति गनी अपने भारतीय समकक्ष से मिलेंगे और प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। दोनों पक्षों के पास बहुआयामी द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी के व्यापक क्षेत्र का जायजा लेने का मौका होगा जिसमें नव विकास भागीदारी शामिल है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, स्थायित्व एवं समृद्धि के साझा उद्देश्य को बढ़ावा देने और आतंकवाद की समस्या से लडऩे के प्रयासों को लेकर विचार विमर्श करेंगे तथा समन्वय स्थापित करेंगे। दोनों देश परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच हाल में हुए उच्च स्तर के द्विपक्षीय आदान प्रदान को इस यात्रा से और मजबूती मिलेगी। हाल में अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला और विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी परिषद की बैठक के लिए भारत आए थे जिसकी सह अध्यक्षता विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की थी।  अफगान राष्ट्रपति विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (थिंक टैंक) में एक सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद उनका काफी व्यस्त कार्यक्रम है। हैदराबाद हाउस में ही दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस दौरान कई समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आज शाम को राष्ट्रपति गनी काबुल लौट जायेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “राष्ट्रपति कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी”

  1. hello

    ‘ Click here https://tglegrarm-cva.com This article transforms a challenging topic into an accessible read.

Leave a Comment