जापान में फिर शिंजो सरकार: अबे की पार्टी को दो-तिहाई बहुमत

 प्रधानमंत्र मोदी ने बड़ी जीत पर दी बधाई

टोक्यो । जापान में फिर शिंजो सरकार। जी, हां जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में शिंजो अबे की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) वाले गठबंधन ने सुपर मेजोरिटी यानी दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। एलडीपी ने 312 सीटें हासिल की है। आपको बता दें कि एबी ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए नया जनादेश पाने को तय समय से एक साल पहले ही चुनाव कराया। इस भारी जीत के साथ दिसंबर 2012 में पदभार ग्रहण करने वाले शिंजो अबे अगले सितंबर में एलडीपी नेता के रूप में तीसरे तीन साल का कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। वे जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसका अर्थ यह भी है कि उनकी एबनिओमिक्स वृद्धि की रणनीति जो कि हाइपर-आसान मौद्रिक नीति है इसकी संभावनाएं जारी रहेंगी। जापान में सुबह सात बजे (स्थानीय समय के अनुसार) मतदान शुरू हुआ और रात आठ बजे तक चला। पश्चिमी जापान के कोचि में भूस्खलन की वजह से 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। तूफान के मार्ग में पडऩे वाले दक्षिणी द्वीप पर एक दिन पहले ही शनिवार को लोगों ने मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे को उनके फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर आज बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। आबे को कल संपन्न मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। आबे के, एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts