दुःखी और जरूरतमंदों के साथ मनायें दीपावली : राज्यपाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, राम नाईक ने आलोक पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है।
राज्यपाल इस पावन पर्व पर राजभवन में गुरूवार को 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक गणमान्य नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर दीपावली की बधाई भी देंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts