कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल पर अपनी ही पार्टी के विधायक संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर में संगीत सोम के बयान को एक सिरे से खारिज कर दिया है। ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल पर अपना दृष्टिकोण रखा। कुशीनगर में उन्होंने मीडिया से कहा कि ताजमहल तो हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने से बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर जिले के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि ताजमहल देश तथा प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर बना रहेगा। हमारा ताजमहल हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने से बना हुआ है। संगीत सोम के बयान पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कम से कम मैं तो संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा के ताजमहल जाएंगे। अपने आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ताज महल और लाल किला घूमने भी जायेंगे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आगरा जिले में भी कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने ताज महल पर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से देश की राजनीति का गलियारा फिर से गर्म हो चुका है, एक बार फिर से देश एक बेवजह के मुद्दे पर दो फाड़ हो चुका है।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...