गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत, सुनील जाखड़ 1.93 लाख मतों से जीते

गुरदासपुर ।  पंजाब में कांग्रेस की चार दिन पहले ही दिवाली हो गई है। गुरदासपुर लोकसभा सीट का उपचुनाव कांग्रेस ने भारी मतों से जीत लिया है। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने यहां से 1,93,219 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के स्वर्ण सलारिया को हराया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खजूरिया की जमानत जब्त हो गई है। जाखड़ मतगणना में शुरू से ही आगे रहे।  इस उपचुनाव के लिए 11 अक्टूबर मतदान हुआ था। मतगणना कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ काफी आगे चलते रहे  और अपनी बढ़त को लगातार मजबूत बनाते गए।  कांग्रेस के दफ्तरों के बाहर गुरदासपुर से लेकर चंडीगढ़ तक पटाखे फोड़े जा रहे हैं, अबोहर में सुनील जाखड़ के घर भी जश्न का माहौल है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुरेश खजूरिया अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। वे तीसरे नंबर हैं और मात्र 21509 वोट अभी तक उन्हें मिले हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि इस जीत का श्रेय कांग्रेस नेतृत्व और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को है। मेरा तो केवल बस नाम है असली जीत तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने भी कांग्रेस को वेाट दिया। यही सिलसिला पूरे देश में शुरू होने वाला है। यह देश में कांग्रेस की जीत की शुरूआत है। पूरे देश में इसी तरह के नतीजे सामने आएंगे और राहुल गांधी को 2019 में देश का प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में कदम है। गुरदासपुर उपचुनाव में सुनील जाखड़ के लगातार बढ़त बनाने पर लड्डू बांटते कांग्रेस कार्यकर्ता।
जाखड़ की जीत राहुल को पंजाब से दिवाली गिफ्ट
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह ने जाखड़ की जीत को दिवाली का उपहार बनाया। पंजाब की जनता ने इस जीत से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिवाली का गिफ्ट दिया है। उन्होंने इस दौरान अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर भी कड़े हमले किए। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस भारी जीत से पंजाब में भाजपा और अकाली दल की कमर टूट गई है।
हर विधानसभा क्षेत्र में जाखड़ रहे आगे
मतगणना में कांग्रेस के सुनील जाखड़ सभी विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहे। किसी भी विधानसभा हलके में भाजपा की बढ़त नहीं है। मतगणना के नौवें राउंड तक सुनील जाखड़ को कुल 323860 मत मिले थे भाजपा के प्रत्याशी स्वर्ण सालरिया को 188048 और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खजूरिया को 18421 मत मिले थे। गुरदासपुर उपचुनाव में सुनील जाखड़ के लगातार बढ़त बनाने पर खुशी जताते कांग्रेस कार्यकर्ता। सुनील जाखड़ गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से करीब 7000 मतों से आगे रहे।  पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में सुनील जाखड़ तीन राउंड के बाद 8039 वोट आगे रहे। पहले राउंड में भाजपा को 2662 और कांग्रेस को 3992 वोट मिले। दूसरे राउंड में भी कांग्रेस आगे रही। इस राउंड में भाजपा को 2424 और कांग्रेस को 3051 मत मिले। भोआ विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस आगे रही। यहां पहले राउंड में भाजपा को 3559 और कांग्रेस 4276 मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खजूरिया काफी पीछे चल रहे। सुनील जाखड़ की बढ़त पर पठानकोट में खुशी जताते कांग्रेस विधायक अमित विज और अन्य नेता। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी आगे चल रहे। पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में मतगणना में भी कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली। यहां तीसरे राउंड में भाजपा को 2865 और कांग्रेस को 4037 मत मिले। आप उम्मीदवार को महज 150 वोट मिले। पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में चौथे राउंड में भी जाखड़ को 4480 मतों से बढ़त मिली। भोआ विस क्षेत्र में दूसरे राउंड में कांग्रेस 1511 से आगे रही। भोआ में चौथे राउंड तक कांग्रेस तीन हजार मतों से आगे रहे। प्रताप सिंह बाजवा के हलके में भी कांग्रेस आगे रही। गुरदासपुर उपचुनाव के लिए मतगणना का दृश्य।
पूरे उपचुनाव में बुरी तरह पिछड़ गए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खजूरिया ने  चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। सुरेश खजूरिया ने कांग्रेस सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरना ईवीएम में आप का बटन खराब था। कांग्रेस ने विरोधियों को वोट डालने ही नहीं दिया। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसके लिए गुरदासपुर व पठानकोट में दो मतगणना केंद्र बनाए गए थे। पठानकोट में तीन विधानसभा हलकों व गुरदासपुर में छह विधानसभा हलकों की मतगणना हुई। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़, भाजपा के स्वर्ण सलारिया व आम आदमी पार्टी के सुरेश खजूरिया के बीच था। मतगणना केंद्र पर पहुंचे आप प्रत्याशी सुरेश खजूरिया। गुरदासपुर लोकसभा हलके में कुल नौ विधानसभा हलके आते हैं। रिटर्निग अधिकारी गुरलवलीन सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए थे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना हुई और इसके बाद ईवीएम से वोटों कर गिनती शुरू हुई। गुरदासपुर सीट पर उपचुनाव भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के कारण हुआ। भाजपा के टिकट पर विनोद खन्ना लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2009 के चुनाव में वह कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा से हार गए थे लेकिन 2014 के चुुनाव में उन्होंने करीब सवा लाख मतों के अंतर से बाजवा को हराया था।
00
(बेंगलुरु) राज्य का हो अलग झंडा, हिंदी को अनुमति नहीं : सिद्धारमैया
बेंगलुरु , 15 अक्टूबर (आरएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कन्नड़ गौरव को बढ़ावा देते हुए एक बार फिर कहा है कि राज्य का अलग झंडा होना चाहिए और कांग्रेस सरकार इस बात को लेकर दृढ़ है। उन्होंने स्पष्ट किया है कहा कि नम्मा मेट्रो में हिंदी को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यहां आयोजित कन्नड़ रक्षणा वेदिक रैली में कहा, ‘साढ़े छह करोड़ नागरिकों के सीएम और प्रतिनिधि होने के नाते मेरा दृढ़ विश्वास है कि कर्नाटक को अलग झंडे की जरूरत है। सिद्धारमैया ने कहा कि अलग झंडे की मांग राष्ट्रीय झंडे को किसी भी तरह से कमतर नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कहीं भी नहीं लिखा है कि राज्य का अलग झंडा नहीं होना चाहिए। कर्नाटक के लिए अलग झंडे का मतलब यह नहीं है कि हम राष्ट्रीय झंडे के प्रति अपनी श्रद्धा को खो देंगे। राष्ट्रीय झंडे का हमेशा सर्वोच्च स्थान रहेगा। राज्य में हिंदी को लेकर चल रहे विवाद पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘जब केरल और तमिलनाडु के मेट्रो में हिंदी नहीं है तो कर्नाटक को इसकी क्या जरूरत है  मैंने केंद्र को लिखा है कि हिंदी का इस्तेमाल असंभव है और इसे अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts