भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे निकाय और आगामी लोकसभा चुनाव की तय की गयी रूपरेखा

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक का किया शुभारम्भ

कानपुर। सूबे की नई सियासी व्यूह रचना की रणनीति तैयार करने को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरूवार सुबह शुरू हुई। इस बैठक को लेकर पूरे प्रदेश की नज़र लगी रही। बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

सचेंडी इलाके के भौंती स्थित पीएसआईटी कॉलेज में शुरू हुई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ है। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल,सांसद कलराज मिश्र समेत कई अन्य कद्दावर नेता मौजूद थे।

इस बैठक के केंद्र बिंदु में निकाय चुनाव और उसके बाद संभावित सहकारिता चुनाव रहे। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने की। महेंद्रनाथ पाण्डेय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इससे पहले बैठक के आयोजन स्थल भौंती में मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा के कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित करीब 470 कार्यसमिति सदस्यों ने भाजपा की आगामी रणनीति पर मंथन किया।इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,अरुण सिंह,केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहें। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव का जो खाका तैयार हुआ है उस पर कार्यसमिति सदस्यों की सहमति ली गयी। इसके अलावा इसमें मंथन के बाद निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय हुई।

वंदेमातरम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यसमिति में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू की। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किए गए एजेंडे को सदस्यों के सामने सिलसिलेवार रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के छह महीने के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। बताया कि संगठन ने कैसे लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश की है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के 56 लाख लोगों तक पार्टी ने पहुंच बनाई।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे निकाय और आगामी लोकसभा चुनाव की तय की गयी रूपरेखा”

  1. hello

    ‘ Click here https://tglegrarm-czo.com The insights you’ve shared are profoundly enlightening.

Leave a Comment