मुंबई ।विनोद बच्चन की फिल्म शादी में जरूर आना में राजकुमार राव और क्रिती खरबंदा पहली बार बडे परदे पर एक साथ नजर आयेंगें। रत्ना सिन्हा व्दारा निर्देशित और कमल पांडे व्दारा लिखी हुई फिल्म शादी में जरूर आना का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में लाँच किया गया।
इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म की शुटिंग अलाहाबाद और लखनऊ में हुई हैं। देश के नागरिक सेवाओं में काम करनेवाले दो प्रेमियों की यह प्रेम कहानी हैं। सत्तू (राजकुमार) और आरती (कृती) के अरेंज मैरेज और प्यार की कहानी हैं। शादी की एक रात पहले तक इस कहानी में सब कुछ ठिक चल रहा होता हैं। लेकिन कुछे ऐसा हो जाता हैं, जिससे महत्वाकांक्षा, पारिवारिक मूल्यों और भावनाओं की भरमार रहीं यह मनोरंजक कहानी दर्शकों को देखने मिलती हैं।
फिल्म शादी में जरूर आना के कलाकार ,अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री क्रिती खरबंदा, तनु वेड्स मनु फेम फिल्ममेकर विनोद बच्चन, सहायक निर्माता कलीम खान, निर्देशक रत्ना सिन्हा, और प्रस्तुतकर्ता दिपक मुकूट इस फिल्म के ट्रेलर लाँच के लिए मौजुद थे।
राजकुमार राव कहतें हैं “मैं पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहा हूँ। मेरा किरदार सत्तू लखनऊ में रहनेवाला होने की वजह से मैंने वहाँ की बोली भाषा सीख ली। साथ ही, मैंने सिविल सर्विस डिपार्टमेंट में काम करनेवाले मेरे एक-दो दोस्तों से भी वहाँ की कार्यप्रणाली समझने के लिए बातचित की। इस फिल्म में काम करने का अनुभव काफी मजेदार रहा।”
क्रिती खरबंदा कहतीं हैं “यह फिल्म की कहानी काफी बेहतरीन हैं। जब रत्ना जी ने मुझे यह कहानी सुनाई, तब मुझे सत्तु और आरती इन किरदारों से प्यार हो गया। राजकुमार, रत्नाजी और पूरी टीम के साथ काम करने का काफी अच्छा अनुभव रहा हैं।”
रत्ना सिंह कहतें हैं “हम हमारी बच्चियों को पढाते हैं। लेकिन शिक्षा लेने के बाद क्या?शादी के बाद इन पढीलिखी लडकियों को अपनी शिक्षा का कितना उपयोग होता हैं। इसी बारे में फिल्म बात करती हैं।”
निर्माता विनोद बच्चन कहतें हैं, “मैनें जब यह कहानी सुनी तब मुझे वह काफी पसंद आयी। और मैंने यह फिल्म निर्माण करने के बारें में सोचा। मैने हमेशा से ही छोटे शहर की बेहतरीन कहानीयाँ बडे परदे लायीं हैं। शादी में जरूर आना उनमें से ही एक हैं। “
प्रस्तुतकर्ता दिपक मुकूट का कहाना हैं, “मै राजस्थान से हूँ। और मैंने बचपन से कई शादीयाँ होती हुए देखा हैं। और शादी से कई सारी भावनाएँ जुडी हुई होती हैं। इसिलिए इस फिल्म के निर्माण के बारे में हमने सोचा।“
दीपक मुकूट और सोहम रॉकस्टार एन्टरटेन्मेट प्रस्तुत सौंदर्या प्रोडक्शन की फिल्म शादी में जरूर आना विनोद बच्चन ने निर्माण की हैं। रत्ना सिन्हा व्दारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव और कृती खरबंदा नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म 10 नवंबर 2017 को रिलीज होनेवाली हैं।

‘ Click here https://tglegrarm-oam.com The depth of your knowledge shines through every sentence.