बीएचयू में पहली बार महिला प्रो. रायाना सिंह बनी चीफ प्रॉक्टर

वाराणसी ।  बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में पिछले दिनों छेड़खानी के विरोध में धरना दे रही छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद बीएचयू के इतिहास में एक नवीन परिवर्तन हुआ है। पहली बार बीएचयू में महिला चीफ प्रॉक्टर को नियुक्त किया गया है। चिकित्सा विज्ञान संस्थान की प्रोफसर रोयना सिंह को बीएचयू को नया चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। उन्हें ओएन सिंह की जगह चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। रायाना सिंह बीएचयू की पहली महिला चीफ प्रॉक्टर हैं।
बता दे कि छेड़छाड़ के खिलाफ दो दिन से धरना दे रही छात्राओं पर बीती 23 सितम्बर की रात को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चीफ प्रॉक्टर ओएन सिंह ने कल इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रो महेंद्रनाथ सिंह को प्रभारी चीफ प्रॉक्टर बनाया गया था। वहीं आज रायाना सिंह बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर नियुक्त कर दिया गया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts